कई दशकों की प्रगति के बावज़ूद, अभी भी महिलाएं और लड़कियां वैश्विक स्तर पर सभी नए HIV संक्रमणों में 44%, और उप-सहारा अफ्रीका में 60% से अधिक हैं। लिंग-आधारित हिंसा, स्वास्थ्य-सेवा तक पहुँच की कमी, प्रजनन अधिकारों पर प्रतिबंध, आय-असमानता और सीमित शैक्षिक अवसर, असमानताओं में और अधिक वृद्धि करते हैं। इसके अतिरिक्त, गरिमा, गतिशीलता और अवसर से समझौता करते हुए कई मिलियन लोगों को किफायती मासिक धर्म स्वास्थ्य उत्पाद और व्यापक यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य शिक्षा उपलब्ध नहीं हैं।
"सर्वत्र महिलाओं और लड़कियों को अपने स्वास्थ्य, भविष्य और जीवन पर नियंत्रण रखने के लिए शक्ति, ज्ञान और संसाधन मिलने चाहिए," AHF में वैश्विक वकालत और नीति के उप प्रमुख, Loretta Wong ने कहा। "वास्तविक परिवर्तन के लिए शब्दों के अतिरिक्त HIV रोकथाम तथा उपचार, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक सशक्तिकरण तक पहुंच में विस्तार के साथ-साथ ठोस प्रतिबद्धता की आवश्यकता भी होती है। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, AHF किसी भी महिला या लड़की को पीछे न रहने देना सुनिश्चित करने के अपने वादे की पुष्टि करता है।"
AHF पूरे विश्व में महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा और उत्थान सुनिश्चित करने वाली नीतियों की वकालत करके उन्हें प्राथमिकता देता है। निःशुल्क मासिक-धर्म उत्पादों के वितरण से लेकर लिंग-आधारित हिंसा से निपटने तक HIV/AIDS सेवाओं तक पहुंच का विस्तार करते हुए, AHF प्रत्येक महिला और लड़की के लिए स्वस्थ, सशक्त जीवन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के प्रति समर्पित है।
इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, AHF नेताओं, नीति निर्माताओं और समुदायों से प्रतिबद्धताओं को कार्यवाही में बदलने का आग्रह करता है - क्योंकि सर्वत्र महिलाओं और लड़कियों द्वारा अपने पूर्ण अधिकारों, शक्ति और क्षमता का दावा करने में सक्षम होने पर ही एक न्यायपूर्ण और समतापूर्ण विश्व की संभावना उत्पन्न हो सकती है।
युवा महिलाओं और लड़कियों का उत्थान के लिए, AHF ने 2016 में अपना Girls Act प्रोग्राम शुरू किया था, जो अब लगभग 40 देशों में फैल गया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य सदस्यों को HIV और अन्य STIs से मुक्त रखना, HIV-पॉजिटिव सदस्यों को उपचार जारी रखने में सहायता करना, अनियोजित गर्भधारण को रोकना और उनके लिए स्कूल-शिक्षा जारी रखना है। अधिक जानकारी के लिए, यहां जाएं: GirlsAct.org – यहां प्रोग्राम के बारे में जानकारियां, पूरे विश्व की टीमों की वर्तमान गतिविधियों पर प्रकाश डालने वाली प्रेरणादायक कहानियाँ और 2025 के लिए एक नया, ताज़ा प्रारूप उपलब्ध है।
AIDS Healthcare Foundation (AHF) अफ्रीका, अमेरिका, एशिया/प्रशांत क्षेत्र और यूरोप में पूरे विश्व के 48 देशों में 2.2 मिलियन से अधिक लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा और वकालत प्रदान करने वाला एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है। वर्तमान में हम पूरे विश्व में HIV/AIDS स्वास्थ्य देखभाल के सबसे बड़े गैर-लाभकारी प्रदाता हैं। AHF के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारी वेबसाईट पर जाएं: www.aidshealth.org, हमें Facebook पर खोजें: www.facebook.com/aidshealth और हमारा X (Twitter): @aidshealthcare और Instagram: @aidshealthcare पर अनुसरण करें।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/54220801/en/
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
Contacts
US मीडिया संपर्क:
Ged Kenslea, वरिष्ठ निदेशक, संचार, AHF
+1 323 308 1833 कार्य +1.323.791.5526 मोबाइल
[email protected]
Denys Nazarov, निदेशक - वैश्विक नीति तथा संचार, AHF
+1 323.308.1829
[email protected]
स्रोत: AIDS Healthcare Foundation
