Toyoda Gosei to Open New Plant in South India for Safety Systems and Interior & Exterior Products

WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

Toyoda Gosei सुरक्षा प्रणालियों और आंतरिक एवं बाह्य उत्पादों के लिए दक्षिण भारत में नया संयंत्र खोलेगी

  • Friday, September 20, 2024 11:00AM IST (5:30AM GMT)
 
Kiyosu, Japan:  
Toyoda Gosei Co., Ltd. (TOKYO:7282) कर्नाटक राज्य, भारत के हारोहल्ली में एक नया संयंत्र खोलेगी, ताकि इस देश में बढ़ते हुए ऑटोमोबाइल उत्पादन को पूरा किया जा सके।
 
नया संयंत्र Toyoda Gosei South India Pvt. Ltd.1 का एक शाखा संयंत्र है, और इसमें 2026 से सुरक्षा प्रणालियों (एयरबैग्स, स्टीयरिंग व्हील्स, इत्यादि) और आंतरिक और बाह्य उत्पादों (कंसोल बॉक्सेस आदि) का उत्पादन आरंभ किया जाना निर्धारित है। ऐसे जापानी ऑटो-निर्माताओं की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के कारण इन उत्पादों की माँग में वृद्धि हो रही है जो कंपनी के मुख्य ग्राहक हैं। नया संयंत्र, Toyoda Gosei के मूल, सरल/पतले और संवेदी ऑटोमेशन, जो सहयोगी रोबोट और karakuri2 प्रौद्योगिकी, तथा ऊर्जा-दक्ष विद्युत मोल्डिंग मशीनों को संयोजित करता है, के साथ अधिक दक्ष विनिर्माण प्राप्त करेगा। विद्यमान टेक्नो पार्क संयंत्र में बंपरों, इंस्ट्रूमेंट पैनलों और अन्य आंतरिक एवं बाह्य उत्पादों के लिए उत्पादन सुविधाएँ भी बढ़ाई जाएँगी। इससे दक्षिणी भारत में एक अनुकूलित उत्पादन नेटवर्क का परिणाम प्राप्त होगा।

भारत Toyoda Gosei के लिए एक प्रमुख बाज़ार है। ऑटोमोबाइल बाज़ार के तेज़ी से विस्तार करने के साथ-साथ यातायात दुर्घटनाओं में वृद्धि की पृष्ठभूमि में कंपनी के मुख्य उत्पादों में से एक, एयरबैग्स की माँग में वृद्धि हो रही है। हाल के वर्षों में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUVs) भी तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिसके लिए वाहन-निर्माता अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा रहे हैं। समाज में सुरक्षित और अधिक आरामदायक गतिशीलता में योगदान देने के लिए कंपनी देश में अपने विकास और उत्पादन नेटवर्क का लाभ उठाएगी।

 
1   Toyoda Gosei South India Pvt. Ltd., Toyoda Gosei Minda India Pvt. Ltd. की सहायक कंपनी है।
2   Karakuri सदियों पुरानी जापानी प्रौद्योगिकी है। Toyoda Gosei ग्रुप अपने थाई स्थानों पर विकसित सरल/पतले और संवेदी ऑटोमेशन को दुनिया के अन्य क्षेत्रों में फैला रहा है।
 
नए प्लांट की रूपरेखा
स्थान हारोहल्ली, कर्नाटक, भारत
भूमि का क्षेत्रफल
भवन का क्षेत्रफल
लगभग 40,000 वर्गमीटर
लगभग 18,000 वर्गमीटर
उत्पाद सुरक्षा प्रणालियाँ
(एयरबैग्स, स्टीयरिंग व्हील्स)
आंतरिक और बाह्य उत्पाद
(कंसोल बॉक्सेस, पिलर्स)
उत्पादन आरंभ जनवरी 2026 के लिए नियोजित
कर्मचारी लगभग 580 (2027 तक)
मुख्य सुविधाएँ • इलेक्ट्रिक मोल्डिंग मशीनें
• स्टीयरिंग व्हील लाइनें
(डाई कास्टिंग, यूरेथेन उपकरण)
• ऑटोमेटेड परिवहन मशीनें
• सोलर पैनल
निवेश ~INR 2.05 बिलियन (~JPY3.5 बिलियन3)
3 INR 1 = JPY 1.7 (30 अगस्त, 2024 तक) पर गणना की गई
 
Toyoda Gosei South India Pvt. Ltd. की रूपरेखा
स्थापना सितंबर 1998
पूँजी INR 304 मिलियन
स्थान कर्नाटक, भारत
कर्मचारी 1,290 (मार्च 31, 2024 तक)
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/54123862/en
 
संपर्क
Toyoda Gosei Co., Ltd.
संपर्क: पब्लिक रिलेशन्स
[email protected]
 
स्रोत: Toyoda Gosei Co., Ltd.


Submit your press release

Copyright © 2024 Business Wire India. All Rights Reserved.