Toyoda Gosei Starts Operations at Airbag Plant in Northern India

WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

Toyoda Gosei ने उत्तरी भारत में एयरबैग प्लांट पर ऑपरेशन शुरू किए

  • Wednesday, October 16, 2024 3:35PM IST (10:05AM GMT)
 
Kiyosu, Japan:  Toyoda Gosei Co., Ltd. (TOKYO:7282) ने भारत में कठोर सुरक्षा नियमों के तहत एयरबैगों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी सहायक कंपनी Toyoda Gosei Uno Minda India Pvt. Ltd.* के नीमराना प्लांट का विस्तार किया। सितंबर 2024 से नए भवन में उत्पादन शुरू किया गया है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: 
https://www.businesswire.com/news/home/54136115/en

भारत में, सामने से होने वाले टकराव के लिए अधिकाधित वाहनों में एयरबैग लगाए जा रहे हैं। वाहनों के लिए टकराव से सुरक्षा के कठोर आंकलन के मद्देनज़र, साइड से होने वाले टकरावों से बचाव के लिए साइड एयरबैग और कर्टेन एयरबैग के व्यापक उपयोग की संभावना है। ऑटोनिर्माताओं की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए एक विकास और उत्पादन नेटवर्क के घटक के रूप में, Toyoda Gosei ने नीमराना प्लांट का विस्तार किया है।

9 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में Toyoda Gosei के अध्यक्ष Katsumi Saito ने भारत के लिए कंपनी की आकांक्षाएं बताईं: “इस नए भवन में उत्पादित एयरबैगों की प्रस्तुति से, हम सुरक्षित भारतीय परिवहन में योगदान देते हुए वाहन निर्माताओं की आवश्यकताएं पूरी करेंगे।“

* अक्टूबर 2024 में कंपनी का नाम बदल कर Toyoda Gosei Minda India रखा गया है।
 
Toyoda Gosei Uno Minda India (नीमराना प्लांट) की रूपरेखा
स्थापना   अप्रैल 2008
स्थान   नीमराना, राजस्थान, भारत
भूमि क्षेत्र   लगभग 78,000 वर्ग मीटर
भवन क्षेत्र   लगभग 21,000 वर्ग मीटर
    विस्तार के बाद लगभग 35,000 वर्ग मीटर
उत्पाद   सुरक्षा सिस्टम (भिन्न प्रकार के एयरबैग, स्टिरिंग व्हील, इत्यादि), वैदरस्ट्रिप्स
कर्मचारियों की संख्या   लगभग 1,500 (31 मार्च, 2024 को)
 

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क:
Toyoda Gosei Co., Ltd.
संपर्क: जन संपर्क
[email protected]
 
स्रोत: Toyoda Gosei Co., Ltd.


Submit your press release

Copyright © 2024 Business Wire India. All Rights Reserved.