WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

जापानी स्टार्टअप्स ने अभिनव टेक्लॉजिज प्रदर्शित कीं जो सीईएस 2019 में सामाजिक चुनौतियों का हल करने के लिए उपभोक्ताओं का सशक्तिकरण करती हैं

  • Thursday, February 7, 2019 2:05PM IST (8:35AM GMT)
 
TOKYO, Japan:  
हाल में लास वेगास, नेवदा में 8-11 जनवरी के दौरान आयोजित सीईएस 2019 में जापान सरकार का प्रतिनिधित्व पहली बार हुआ। इसमें सरकार ने अपने अभिनव स्टार्ट अप्स और जोरदार समाधान प्रदर्शित किए। इसमें दुनिया भर से 188,000 से ज्यादा लोग आए थे। पेश किए गए स्टार्ट अप्स और नए समाधान में जापान के हाल के बिजनेस इनोवेशन एनवायरमेंट में परिवर्तन शामिल है। इस बीच नए स्टार्टअप का उभरना शुरू हुआ है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुकाबला करना चाहते हैं।

इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टी मीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20190205005777/en/
जापान इनोवेशन शोकेस बूथ (फोटो: बिजनेस वायर)

यूरेका पार्क में प्रदर्शित अभिनव टेक्नालॉजिज जापान इनोवेशन शोकेस के भाग थे। इसका आयोजन जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेईटीआरओ) ने किया था। ये समाधान, अग्रणी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और रोबोटिक टेक्नालॉजिज को आगे बढ़ाते हैं। इन सबने उपभोक्ताओं को दिखाया कि सामाजिक चुनौतियों को कैसे हल किया जाए और उनका जीवन आसान बनाया जाए।

22 जापानी स्टार्ट अप ने प्रदर्शनी आयोजित की और समाधानों को रोबोटिक्स, वीयरेबल टेक्नालॉजिज, स्मार्ट होम और वेलनेस तथा फिटनेस उद्योग के तहत कवर किया। चार जापानी स्टार्टअप्स को प्रतिष्ठा वाला सीईएस इनोवेशन अवार्ड्स मिला।
  • बेस्ट इनोवेशन अवार्ड विजेता: डब्ल्यूएलआईएलएल (व्हिल इंक) का व्हिल ऑटोनोमस ड्राइव। पूरी तरह स्वायत्त इस ड्राइविंग टेक्नालॉजी में मोबिलिटी ऐज अ सर्विस (MaaS) और एक पर्सनल इलेक्ट्रीक व्हेकिल (ईवी) है जो मोबिलिटी से संबंधित खराबियों या कमजोरियों के शिकार लोगों को इस योग्य बनाता है कि वे एक नए ढंग से मूवमेंट को महसूस कर सकें ताकि वे दुनिया को ज्यादा आजादी, सुरक्षा और स्टाइल में महसूस कर सकें।
  • स्मार्ट होम अवार्ड विनर: मुई लैब इंक मुई। वाल आर्ट का यह नमूना स्लीक वुड और अन्य प्राकृतिक सामग्री से बना हुआ है। यह एक आईओटी उपकरण है जो तापमान, वॉयसमेल संदेश और टेक्स्ट प्रदर्शित करता है। यह घर के गूगल असिसटैंट की सहायता से होता है। मुई का लक्ष्य कालमिंग डिजाइन का उपयोग करना है ताकि प्रकृति, शांति और सद्भाव की एक भावा आज के डिजिटल लिविंग में लाई जा सके।
  • फिटनेस, स्पोर्ट्स और बायोटेक अवार्ड विजेता: ट्रिपल डब्ल्यू का डी फ्री। यह एक वीयरेबल उपकरण है और उद्योग का पहला है जो इनकनटिनेंस (असंयम) के शिकार लोगों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए अल्ट्रासाउंड टेक्नालॉजी का उपयोग करता है। यह उपकरण वरिष्ठ नागरिकों और कमजोरी वाले लोगों को यह अनुमान लगाने में सहायता करता है कि उन्हें रेस्टरूम का उपयोग करने की आवश्यकता कब है। उपभोक्ता के ब्लैडर पर लगातार निगरानी रखकर यह संबंधित व्यक्ति या देखभाल करने वाले को सूचित कर देता है कि ब्लाडर कब पूरा भर गया है। इससे उपभोक्ता को परेशानी कम होती है और इस व्यक्ति के लिए ज्यादा स्वायत्तता और सम्मान के साथ जीना संभव होता है।
  • होम अपलायंस अवार्ड विनर: लोड एंड रोड्स टेपलो। टेपलो एक आईओटी एनैबल्ड टी पॉट है जिसे चाय के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि वे चाय की एकदम उपयुक्त प्याली का आनंद ले सकें। ब्रूइंग को नियंत्रित करने के लिए एक मोबाइल ऐप्प के उपयोग से चाय पीने वाले तैयार करना एडजस्ट कर सकते हैं और यह उपयोग की जाने वाली चाय, पर्यावरण की स्थितियों और उपयोगकर्ता की प्राथमिकता पर आधारित होना चाहिए।
यह प्रदर्शनी जे-स्टार्टअप प्रोग्राम का भाग थी। यह एक अग्रणी सरकारी पहल है जिसे जून 2018 में जापान के मिनिस्ट्री ऑफ इकनोमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री (एमईटीआई) ने पेश किया गया था। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि अनुकूलतम पर्यावरणीय स्थितियां तैयार की जाएं ताकि 2023 तक 20 यूनिकॉर्न को फोस्टर किया जा सके। जापानी कारोबारी समुदाय ने करीब 100 जे-स्टार्टअप कंपनियों की सिफारिश यूनिकॉर्न स्टेटस हासिल करने की संभावना वाली कंपनी के रूप में की थी। ये ऐसी कंपनियां हैं जो सफल उद्यमियों और निवेशकों से सहायता प्राप्त करती हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाब हो सकें और दुनिया भर में भविष्य के समाज के लिए नए मूल्य ला सकें।

जापान सरकार ने नवीनता वाले इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दिया है ताकि इसकी सीमा के आदे वाह्य गतिशीलता को शामिल किया जा सके और कारोबार अनुकल अबेनोमिक्स पॉलिसी इनिशिएटिव के जरिए ज्यादा प्रभावी नियामक एनवायरमेंट का विकास किया जा सके। देश के उभरते स्टार्ट अप इकोसिस्टम का लाभ उठाने के लिए और कॉरपोरेट नवीनता वाले पर्यावरण को बदलने के लिए जापान के बाहर कारोबारों के लिए गठजोड़ वाले मौकों पर चर्चा के लिए इसने पेरिस में एक बिजनेस राउंडटेबल (a business roundtable in Paris ) की भी मेजबानी की है।

जे-स्टार्टअप प्रोग्राम के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया देखें: https://www.j-startup.go.jp/en/.

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20190205005777/en/
 
मल्टीमीडिया उपलब्ध है: https://www.businesswire.com/news/home/20190205005777/en/

संपर्क:
कीको यमामोटो
कौनसेलर, ऑफिस ऑफ दि ग्लोबल कम्युनिकेशंस, प्रधानमंत्री का कार्यालय
[email protected]
+81-3-3581-0101 जे-स्टार्टअप ऑफिस (स्टार्टअप और न्यू बिजनेस प्रोमोशन ऑफिस), टोक्यो
मिनिस्ट्री ऑफ इकनोमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री, जापान
[email protected] जेईटीआरओ
विल एफ फर्गुसन
नवीनता और टेक्नालॉजी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर
[email protected]
+415-392-1333; विस्तार 221 

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.