अग्रणी ग्लोबल फिनटेक आयोजन, मनी 20/20 हंगजोऊ, चीन में 14-16 नवंबर के बीच हुआ। यह पहली बार है कि चीन के बाजार में आया है। इससे पहले इसका आयोजन अमेरिका, यूरोप और एशिया में सफलतापूर्वक हो चुका है। स्मार्ट फाइनेंस ग्रुप के सीईओ जियाओ के को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था और उन्होंने, “उधार देने वाली कंपनियों में टेकनालॉजी समस्याएं कैसे दूर कर रही है, से जुड़े केस स्टडी के पैनल में हिस्सा लिया”। तीन दिन के इस सम्मेलन को झेजियांग के पीपुल्स गवरन्मेंट, हैंगझोऊ के पीपुल्स गवरन्मेंट और जियाओशान के पीपुल्स गवरन्मेंट का समर्थन था। इसमें दुनिया भर के फिनटेक उद्योग के 3,000 से ज्यादा विशेषज्ञ, एक सौ से ज्यादा मीडिया आउटलेट और करीब 300 वक्ता इकट्ठा हुए थे। सर्वोच्च स्तर की कंपनियां जैसे वीजा, ऐंट फाइनेंशियल, टेनसेंट, जेपी मोरगन, सिटीबैंक और स्मार्ट फाइनेंस ग्रुप – सब कांफ्रेंस में आई थीं ताकि उद्योग की प्रवृत्तियों, निवेश मौकों और उद्योग की संभावनाओं के अहम ड्राइव्ज पर चर्चा की जा सके और उसे साझा किया जा सके। भुगतान के क्षेत्र में सबसे बड़े ग्लोबल अभिनव कांफ्रेंस के रूप में फिनटेक और फाइनेंसियल सर्विसेज, मनी 20/20 की स्थापना 2011 में हुई थी और पहली बार चीन में आई थी। इससे पहले इसका अमेरिका कांफ्रेंस, यूरोप कांफ्रेंस और एशिया कांफ्रेंस सफल रहा था। पहला मनी 20/20 चाइना कांफ्रेंस संपूर्ण वित्तीय इकोसिस्टम को 10 महत्वपूर्ण थीम्स के साथ कवर करता है। इनमें बैंक इनोवेशन, स्मार्ट लेंडिंग, इनक्लूसिव फाइनेंस आदि शामिल हैं। कांफ्रेंस में फिनटेक क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय और देसी भागीदारों ने सक्रियता से और पूरे लगन से अपना नजरिया व्यक्त किया। स्मार्ट फाइनेंस के ग्रुप सीईओ जिआओ के, युक्सिन फाइनेंशियल के सीएफओ वैंग हायचेन और संस्थापक व चेयरमैन टौंगबैनजी हे जन की सफल और अच्छी चर्चा हुई जो इस बात पर केंद्रित थी कि, “कर्ज देने वाली कंपनियों में आज टेक्नालॉजी समस्याओं को कैसे दूर कर रही है।” कर्ज देने में एआई का उपयोग करने के अपने व्यवहार के साथ स्मार्ट फाइनेंस ग्रुप के सीईओ जियाओ के ने स्पष्ट किया कि कैसे टेक्नालॉजी को वित्तीय उद्योग से एकीकृत किया जा सकता है। “इस समय चीन के बाजार में लोगों के जिस अनुपात की सेवा परंपरागत वित्तीय संस्थान कर रहे हैं वह अभी भी सीमित है। परंपरागत वित्तीय संस्थानों का जोखिम प्रबंध मजबूत खासियतों जैसे बैंक स्टेटमेंट, प्ले स्लिप आदि की छोटी संख्या पर निर्भर है। लेकिन, अगर हम जोखिम प्रबंध के रूप में अभिनव टेक्नालॉजी जैसे एआई का उपयोग करते हैं तो हम ज्यादा लोगों की सेवा कर सकते हैं।” स्मार्ट फाइनेंस ग्रुप चीन में बड़े आकार की पहली कंपनी है जिसने एआई टेक्नालॉजी को पूरी कर्ज देने की प्रक्रिया में एकीकृत किया है। इसने आई.सी.ई. जोखिम प्रबंध इंजन का विकास स्वयं किया है और अपने निजी क्रेडिट में एपीपी को सफलतापूर्वक लागू किया है और जोखिम प्रबंध सेवा भी मुहैया करता है तथा इकोसिस्टम में अन्य साझेदारों को रिस्क मैनेजमेंट सर्विस मुहैया कराता है। अब आईसीई ने 12,000 प्रभावी और कमजोर खासियतें पाई हैं तथा इसके मशीन लर्निंग मॉडल हर महीने 100 बार से ज्यादा दोहरा सकते हैं। आईसीई का औसत मूल्यांकन गति करीब आठ सेकेंड है। जिआओ के फिनटेक उद्योग के लिए अपनी चाहत भी साझा करते हैं, “हम उम्मीद करते हैं कि फिनटेक उद्योग में ज्याद स्मार्ट, पेशेवर और दूरदर्शी लोग हमसे जुड़ेंगे। संपूर्ण इको सिस्टम में हम साझेदारों के साथ और भी करीबी कनेक्शन तथा गठजोड़ चाहते हैं। इसके बाद हम स्मार्ट फाइनेंस का आनंद लेने के लिए ज्यादा लोगों की सहायता करने की बात कर सकते हैं।” द मनी20/20 चाइना कांफ्रेंस का लक्ष्य एक अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में चीन का महत्व बढ़ाना है। मनी20/20 के प्रेसिडेंट ट्रेसी डेवीज ने कहा, “चीन का अनूठा बाजार और नए फिनटेक उत्पादों की खोज करने तथा अपनाने - दोनों की देसी मांग इस अग्रणी भुगतान और फिनटेक आयोजन के नए एडिशन की पेशकश का कारण है। चीन में फिनटेक का विकास कुछ ऐसा है जिसे इस उद्योग का कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है।” स्मार्ट फाइनेंस ग्रुप के बारे में स्मार्ट फाइनेंस ग्रुप की स्थापना 2013 में हुई थी। इसका मिशन टेक्नालॉजी को आगे बढ़ाना है ताकि चीन की उस आबादी के लिए शीघ्रता से और सुविधाजनक ढंग से कर्ज हासिल करने के योग्य बनाया जा सके जिसके लिए बैंकिंग की सुविधा कम है। कंपनी चीन में बड़े स्तर पर काम करने वाली पहली कंपनी है जिसने एआई को कर्ज देने की संपूर्ण प्रक्रिया में एकीकृत किया है। कंपनी ने अभी तक, आरएमबी 670 मिलियन की फाइनेंसिंग एकत्र की है। https://www.smartfinancegroup.com/static/publish/en_index.html स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20181116005124/en/ |
संपर्क: सुश्री यिन जुएजिन [email protected] घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
