Saudi Arabia Leads G20 Countries in Tourism Growth, According to Latest UN Tourism Barometer

WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

संयुक्त राष्ट्र संघ के टूरिज़्म बैरोमीटर के अनुसार, सऊदी अरब पर्यटन विकास के क्षेत्र में G20 देशों में सबसे आगे है

  • Wednesday, September 25, 2024 10:10AM IST (4:40AM GMT)
 
Riyadh, Saudi Arabia:  
संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व टूरिज़्म बैरोमीटर की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब G20 देशों में सबसे तेज़ी से विकसित होने वाले देश के रूप में उभरा है। यह एक ऐसी उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो दर्शाती है कि वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में इस किंगडम की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। इस बैरोमीटर ने साल 2024 के पहले सात महीनों में सऊदी अरब में आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि को हाइलाइट किया है, जो साल 2019 के इन्हीं महीनों के मुकाबले 73% ज़्यादा है। यह वृद्धि 'विज़न 2030' के तहत इस किंगडम की महत्त्वकांक्षी पर्यटन रणनीति की सफलता को दर्शाती है।

संयुक्त राष्ट्र संघ का टूरिज़्म बैरोमीटर, पर्यटन के क्षेत्र में प्रदर्शन को मापने के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क की भूमिका निभाता है और इसकी नवीनतम रिपोर्ट आगंतुकों की संख्या और आर्थिक प्रभाव, दोनों के संदर्भ में सऊदी अरब की असरदार उपलब्धियों पर ज़ोर देती है। ई-वीज़ा योजना के विस्तार सहित सऊदी अरब के सशक्त वीज़ा सुविधाकरण प्रोग्राम ने लाखों अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया है, जिससे दुनिया के साथ इस किंगडम का संपर्क और भी ज़्यादा बढ़ गया है।

'रेड सी प्रोजेक्ट', NEOM और दिरियाह जैसी परिवर्तनकारी परियोजनाओं में सऊदी अरब के निवेश की वजह से पर्यटन का तेज़ी से विकास हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ का टूरिज़्म बैरोमीटर, वैश्विक पर्यटन के परिदृश्य को फिर से आकार देने वाली इन विशाल परियोजनाओं को मिली सफलता पर ज़ोर देता है, जिनसे विश्व-स्तरीय अनुभव तलाश रहे यात्रियों की नज़र में एक पसंदीदा गंतव्य के तौर पर सऊदी अरब की प्रतिष्ठा और भी पुख्ता हुई है। सऊदी अरब की दीर्घकालिक विविधीकरण योजना 'विज़न 2030' की रणनीति में पर्यटन को केंद्र में रखा गया है। साल 2023 में इस किंगडम आने वाले पर्यटकों की संख्या 109 मिलियन थी, जिसके चलते 2030 तक हर साल 150 मिलियन पर्यटकों के आँकड़े को छूने का दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित करने की वजह मिली। पर्यटन किंगडम की GDP के 10% हिस्से को भी दर्शाएगा। पर्यटन की वजह से रोज़गार के एक मिलियन नए अवसर पैदा होंगे, जिससे इस क्षेत्र में कार्यरत लोगों की कुल संख्या 1.6 मिलियन हो जाएगी।
 
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया है कि महामारी के बाद सऊदी अरब ने सरकारों, निजी क्षेत्र और दुनिया भर के निवेशकों के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को उबारने में कितनी अहम भूमिका निभाई थी। सस्टेनेबल पर्यटन, ज़िम्मेदार विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर किंगडम के फ़ोकस ने 'यूएन टूरिज़्म' और 'वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज़्म काउंसिल (WTTC)' सहित विश्व की प्रमुख पर्यटन इकाइयों की मान्यता हासिल की है। समावेशी विकास, रोज़गार निर्माण और पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने पर लक्षित पहलों के साथ, सऊदी अरब की लीडरशिप सिर्फ़ पर्यटन के आँकड़ों तक ही सीमित नहीं है।

सस्टेनेबिलिटी को अपनी पर्यटन रणनीति में सबसे आगे रखकर, सऊदी अरब ज़िम्मेदार विकास को प्राथमिकता दे रहा है और अपनी प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए अपने बढ़ते पर्यटन क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा कर रहा है। पर्यटन मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय संगठनों और हिस्सेदारों के साथ लगातार नज़दीकी तौर पर काम करते हुए यह सुनिश्चित कर रहा है कि पर्यटन में होने वाली वृद्धि, संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के अनुरूप हो, जिससे एक ऐसे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके, जो स्थानीय समुदाय और आगंतुकों, दोनों के लिए फ़ायदेमंद हो। सस्टेनेबल और समावेशी पर्यटन पर अपने फ़ोकस के अलावा इन साझेदारियों की वजह से, किंगडम वैश्विक पर्यटन के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरा है।

सऊदी अरब की सफलता की कहानी ऐसे अन्य गंतव्यों के लिए एक मॉडल है, जो उनके अपने पर्यटन क्षेत्र का विकास करने के इच्छुक हैं। इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और पर्यटन के ढाँचे में बड़े पैमाने पर हो रहे विकास जैसी किंगडम की पहलों से यह बात साबित हो रही है कि दूरदर्शी योजना, रणनीतिक निवेश, समावेशी नीतियों और वैश्विक सहयोग का संयोजन, प्रतिस्पर्धा से भरे अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भी विकास को गति दे सकता है।

सऊदी पर्यटन मंत्रालय (MT) का परिचय

साल 2000 में स्थापित MT किंगडम के पर्यटन उद्योग के दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के अनुभव को समृद्ध बनाने वाले अवसर और मंच तैयार करके तथा राष्ट्रीय मानव पूँजी के विकास को बढ़ावा देकर, पर्यटन के क्षेत्र में किंगडम के सपने को साकार करना है। सरकारी इकाइयों, उद्योग के हिस्सेदारों और सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों के साथ नज़दीकी तौर पर सहयोग करते हुए, MT अग्रणी विचार नीतियों, लक्षित निवेश और प्रतिभा का विकास करने वाली पहलों के ज़रिए पर्यटन के सस्टेनेबल विकास को गति देने का प्रयास करता है। डेटा और एकीकृत डिलीवरी प्रणालियों से संचालित MT की रणनीति की जड़ें, अरब की प्रामाणिकता में गहरी जमी हुई हैं। MT के मिशन की मूल भावना दुनिया के लिए सऊदी अरब के दरवाज़े खोलकर किंगडम को एक ऐसा केंद्र बनाना है, जहाँ पर्यटन से जुड़ी यादगार कहानियाँ हर रोज़ हकीकत में बदलती हैं।
 
सूत्र: AETOSWire
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/54125625/en

संपर्क:
शिखाह अल-अस्कर
[email protected]


Submit your press release

Copyright © 2024 Business Wire India. All Rights Reserved.