WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

टैरो ने 31 दिसंबर 2018 तक के वित्तीय परिणाम मुहैया कराए

  • Friday, February 8, 2019 3:41PM IST (10:11AM GMT)
 
HAWTHORNE, N.Y., United States:  
टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनवाईएई:टैरो) (“टैरो या “कंपनी”) ने आज 31 दिसंबर 2018 को समाप्त तिमाही और नौ महीने के अनअंकेक्षित वित्तीय परिणाम मुहैया कराए।

31 दिसंबर 2018 को समाप्त तिमाही की खास बातें - 30 दिसंबर 2017 की तुलना में
  • शुद्ध बिक्री $176.4 मिलियन रही और इसमें $20.9 मिलियन की वृद्धि हुई। मुख्य रूप से ऐसा कुल परिमाण (वॉल्यूम) में 13% की वृद्धि के बावजूद है।
  • सकल लाभ $117.5 मिलियन रहा, इसमें $14.6 मिलियन की वृद्धि हुई। (शुद्ध बिक्री का 66.6% जो 66.2% की तुलना में है)।
  • अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) व्यय $14.7 मिलियन रहा और यह $2.7 मिलियन कम हो गया।
  • बिक्री, विपणन, सामान्य और प्रशासनिक व्यय (एसजीएंडए) $23.9 मिलियन रहा और इसमें $2.1 मिलियन की वृद्धि हुई है।
  • परिचालन आय $78.9 मिलियन रही और इसमें $17.2 मिलियन की वृद्धि हुई। (शुद्ध बिक्री का 44.8% जो 39.7 प्रतिशत रहा)।
  • ब्याज और अन्य वित्तीय आय $3.4 मिलियन बढ़कर $8.4 मिलियन हो गई।
  • विदेशी मुद्रा (एफएक्स) आय $30.7 मिलियन रही और $27.0 मिलियन बढ़ गई । मुख्य रूप से यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कनैडियन डॉलर के मजबूत होने से हुआ है। एफए्क्स प्रभाव मुख्य रूप से तुलन पत्र से संचालित होता है।
  • कर व्यय $25.8 मिलियन रहा इसमें $28.7 मिलियन की कमी हुई है; ऐसा प्रभावी टैक्स दर 76.6% के मुकाबले 21.6% होने से है। पिछले साल की तिमाही के कर प्रावधान में $38.0 मिलियन का व्यय शामिल है जो टैक्स में कमी और हॉब्स ऐक्ट के परिणामस्वरूप 31 दिसंबर 2017 की स्थिति के अनुसार कंपनी के अनुमानित शुद्ध आस्थगित कर के पुनर्मापन का अनुमानित प्रभाव है। इसमें एक बार के पुनर्मापन का प्रभाव शामिल नहीं है वरना पिछले साल की तिमाही में कंपनी का कर व्यय करीब $16.4 मिलियन होता और कर की प्रभावी दर 23.1% होती।
  • टैरो के मद में शुद्ध आय $93.5 मिलियन रही यह $18.0 मिलियन की तुलना में है और यह $75.5 मिलियन की वृद्धि है नतीजतन प्रति शेयर डायल्यूटेड आय $0.45 की तुलना में $2.40 रही। इसमें ऊपर उल्लिखित पहले के साल की तिमाही का एक बार के टैक्स पुनर्मापन का प्रभाव शामिल नहीं है। टैरो के मद में शुद्ध आय़ $54.8 मिलियन या प्रति शेयर डायल्यूटेड आय $1.37 होती।
31 दिसंबर 2018 के नौ महीनों की खास बातें - 31 दिसंबर 2017 की तुलना में
  • शुद्ध बिक्री $490.0 मिलियन रही। इसमें $3.3 मिलियन की वृद्धि हुई जो मुख्य रूप से संपूर्ण परिमाण में 8.7% की वृद्धि के कारण है।
  • सकल लाभ $18.4 मिलियन घटकर $326.2 मिलियन रह गया (शुद्ध बिक्री के 70.8% की तुलना में 66.6% रह गया।
  • अनुसंधान और विकास व्यय $42.7 मिलियन रहा और इसमें $7.4% मिलियन की कमी हुई है जो मुख्य रूप से चिकित्सीय अध्ययन के समय के कारण है।
  • एसजीएंडए $66.7 मिलियन रहा इसमें $2.2 मिलियन की वृद्धि हुई।
  • परिचालन आय $220.8 मिलियन रही। इसमें $7.4 मिलियन की कमी हुई (यह शुद्ध बिक्री का 45.1% है जो 46.9% था)।
  • ब्याज और अन्य वित्तीय आय में $11.3 मिलियन की वृद्धि हुई औऱ यह $25.3 मिलियन हो गई।
  • विदेशी मुद्रा (एफएक्स) आय $34.7 मिलियन रही जो $48.5 मिलियन के व्यय की तुलना में है। यह $83.2 मिलियन का अनुकूल प्रभाव है जो मुख्य रूप से चालू वर्ष में कनाडाई डॉलर के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के अपेक्षाकृत रूप से मजबूत होने के कारण है। विदेशी मुद्रा का प्रभाव मुख्य रूप से तुलन पत्र पर आधारित होता है।
  • कर व्यय $59.1 मिलियन रहा। इसमें $12.2 मिलियन की कमी हुई और प्रभावी कर दर 20.9% रही जो 36.5% थी। इसमें एक बार के टैक्स पुनर्मापन का प्रभाव शामिल नहीं है। पिछले साल का कर व्यय करीब $33.3 मिलियन होता और प्रभावी टैक्स दर 17.0% होती।
  • टैरो के मद में शुद्ध आय $223.3 मिलियन रही जो $124.9 मिलियन की तुलना में $98.5 मिलियन की वृद्धि है नतीजतन प्रति शेयर डायल्यूटेड आय $3.10 की तुलना में $5.71 रही। इसमें एक बार के टैक्स पुनर्मापन का प्रभाव शामिल नहीं है। टैरो के मद में पिछले साल की शुद्ध आय $161.7 मिलियन या प्रति शेयर डायल्यूटेड आय $4.01 होती।
नकद प्रवाह और तुलन पत्र की खास बातें
  • 31 दिसंबर 2018 को समाप्त नौ महीने के लिए परिचालनों से मुहैया नकद प्रवाह $265.1 मिलियन रहा जो 31 दिसंबर 2017 को समाप्त छह महीने में $225.8 मिलियन था।
  • 31 दिसंबर 2018 की स्थिति के अनुसार अल्प अवधि के बैंक जमा, विपणन योग्य प्रतिभूतियों (अल्प व दीर्घ अवधि दोनों) समेत नकद में 31 मार्च 2018 के मुकाबले $332.8 मिलियन की कमी आई और यह $1.3 बिलियन रह गया। कमी में $500.0 मिलियन का प्रभाव शामिल है जो दिसंबर 2018 में चुकाया गया विशेष लाभांश है और $72.2 मिलियन का प्रभाव कंपनी के शेयरों की पुनर्खरीद का है।
टैरो के सीईओ श्री उदय बलडोटा ने कहा, “हम इस तिमाही के परिणामों से खुश हैं और संपूर्ण परिमाण में वृद्धि से प्रोत्साहित हुए हैं। हम इसे जारी रहने वाली प्रवृत्ति के रूप में देखने से पहले सावधानीपूर्व आशावादी हो रहे हैं क्योंकि चुनौतीपूर्ण जेनरिक बाजार की स्थिति जारी है। हाल में पूर्ण हुआ $250 मिलियन शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम और $500 मिलियन के विशेष लाभांश का भुगतान बताता है कि हम शेयरधारक मूल्य बनाने के प्रति कितने कटिबद्ध हैं।” श्री बलडोटा ने आगे कहा, “हमारा मजबूत तुलनपत्र और ऑपरेटिंग कैश फ्लो हमें ढेर सारे परिचालन और रणनीतिक विकास के मौकों पर विचार करने का लचीलापन मुहैया कराता है ताकि स्ट़ॉकधारक के लाभ को दीर्घ अवधि में अधिकतम किया जा सके। हम अनुशासित पूंजी आवंटन रणनीति को कायम रखने के प्रति कटिबद्ध बने हुए हैं।”

एफडीए मंजूरियां और दाखिले

कंपनी ने हाल में अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिस्ट्रेशन (“एफडीए”) से अपने तीन एब्रिविएटेड न्यू ड्रग एपलीकेशन (“एएनडीए”) के लिए मंजूरी प्राप्त की। ये हैं : मिनोक्सीडिल टोपिकल एयरोसोल (Minoxidil Topical Aerosol), 5% (पुरुषों के लिए), ट्रेटिनोइन क्रीम यूएसपी (Tretinoin Cream USP), 0.1% और ट्रेटिनोइन क्रीम यूएसपी, 0.05%। इस समय कंपनी के कुल 27 एएनडीए हैं जिन्हें एफडीए मंजूरी मिलने का इंतजार हैं। इनमें आठ अंतरिम मंजूरी शामिल हैं।

विशेष लाभांश – शेयरधारकों को पूंजी लौटाना

5 नवंबर 2018 को टैरो के निदेशक मंडल ने टैरो के सामान्य शेयर्स पर $500 मिलियन के विशेष नकद लाभांश की घोषणा की। विशेष लाभांश का भुगतान 28 दिसंबर 2018 को शेयरधारकों को किया गया जो 11 दिसंबर 2018 को कारोबार बंद होने तक जो रिकार्ड पर थे को किया गया।

शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम - शेयरधारकों को पूंजी लौटाना

कंपनी ने 15 जनवरी 2019 को कंपनी ने एलान किया कि $250 मिलियन के शेयरों के पुनर्खरीद का काम पूरा हो गया है। कंपनी ने 10बी5-1 प्रोग्राम के अनुपालन में 2,493,378 सामान्य शेयर $100.28 की औसत कीमत पर खुले बाजार में हुए सौदों में वापस खरीद लिए। कंपनी ने शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम की घोषणा 23 नवंबर 2016 को की थी और यह 11 जनवरी 2019 को पूरा हुआ।

टैरो अमेरिकी ब्रांडेड उत्पादों का प्रचार-प्रसार बंद करेगा

निदेशकमंडल ने अमेरिकी ब्रांडेड उत्पादों का प्रचार-प्रसार बंद करने को मंजूरी दी है यह 31 मार्च 2019 से प्रभावी होगा। उम्मीद की जाती है कि इस कार्रवाई का कंपनी की शुद्ध बिक्री पर होने वाला प्रभाव महत्वपूर्ण नहीं होगा।

कंपनी सतर्क करती है कि आगे दी गई वित्तीय सूचना अनअंकेक्षित है और बदल सकती है।

टैरो के बारे में

टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय, विज्ञान आधारित फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समर्पित है। इसके लिए यह सर्वोच्च गुणवत्ता वाले हेल्थकेयर उत्पादों की खोज, विकास, निर्माण और विपणन के काम करती है। टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया कंपनी के वेबसाइट www.taro.com पर आइए।

सेफ हार्बर बयान

कंपनी के अनअंकेक्षित समेकित वित्तीय बयानों को उसी आधार पर तैयार किया गया है जैसे वार्षिक समेकित वित्तीय बयान तैयार किए जाते हैं और प्रबंधन की राय में इसमें उन सभी समायोजनों को दिखाया गया है ताकि कंपनी की वित्तीय स्थिति और परिचालन के परिणामों को अच्छी तरह प्रदर्शित किया जा सके। अनअंकेक्षित समेकित वित्तीय बयान को कंपनी के अनअंकेक्षित समेकित वित्तीय बयान के साथ तालमेल में पढ़ा जाना चाहिए जो फॉर्म 20-एफ में एसईसी के साथ दाखिल कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में शामिल किए गए हैं।

इस विज्ञप्ति में कतिपय बयान 1995 के प्राइवेट सिक्यूरिटीज लिटिगेशन रिफॉर्म्स ऐक्ट के मायने में भविष्य उन्मुख बयान हैं। इस बयान में ऐसी बातें भी हैं जो ऐतिहासिक तथ्य का वर्णन नहीं करते हैं पर सभी बयान इस तरह सीमित नहीं हैं जो घटनाओं और परिस्थितियों से संबंधित नहीं हैं। तथा इसमें ऐसे बयान हैं जिसका संबंध या संदर्भ उन घटनाओं या परिस्थितियों से है जिनके मामले में कंपनी को “अनुमान है”, “यकीन है” या “उम्मीद है” या ऐसा ही कुछ हो जो 2019 के लिए कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, उपलब्धता, या वित्तीय सूचना से संबंधित हो। वैसे तो कंपनी का मानना है कि भविष्य उन्मुख इन बयानों में जो अपेक्षा की गई है वह वाजिब मान्यताओं पर आधारित है पर वह ऐसा कोई आश्वासन नहीं दे सकती है कि उसकी अपेक्षाएं पूरी होंगी ही। वास्तविक परिणाम जिन कारणों से अलग हो सकते हैं उनमें सामान्य, देसी और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थितियां, उद्योग और बाजार की स्थितियां, कंपनी की आर्थिक स्थिति में बदलाव, किसी भी पक्ष द्वारा इजराइल, अमेरिका या किसी भी अन्य देश में जहां टैरो का परिचालन है, में किसी अदालत में मुकदमा दायर करना, नियामक और विधायी कार्रवाई और अन्य जोखिम जिसका विवरण समय-समय पर कंपनी की एसईसी रिपोर्ट में दिया जाएगा। इसमें फॉर्म 20-एफ में इसकी वार्षिक शामिल है। भविष्य उन्मुख बयान जारी किए जाने की तारीख को ही लागू हैं। कंपनी किसी भी भविष्य उन्मुख बयान को संशोधित करने, अपडेट अथवा बदलने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेती है। भले ही ऐसा नई सूचना, अतिरिक्त या बाद में हुई प्रगति या किसी अन्य कारण से आवश्यक हो।
 
**आगे वित्तीय तालिकाएं हैं**
 
टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
परिचालन के समेकित बयान का सारांश
(अनअंकेक्षित)
(अमेरिकी डॉलर हजार में, शेयर डाटा को छोड़कर)
 
        31 दिसंबर को   31 दिसंबर को समाप्त  
        समाप्त तिमाही   नौ महीने  
        2018   2017   2018   2017  
बिक्री, शुद्ध       $ 176,381     $ 155,461     $ 489,972     $ 486,697    
बिक्री की लागत         58,838       52,545       163,785       142,118    
सकल लाभ         117,543       102,916       326,187       344,579    
                       
परिचालन व्यय:                      
अनुसंधान और विकास         14,726       17,457       42,726       50,110    
बिक्री, विपणन सामान्य और प्रशासनिक       23,883       21,830       66,650       64,421      
निपटान तथा हानि संभाव्यता         —        1,860        (4,000)        1,860      
परिचालन आय       78,934       61,769       220,811       228,188      
                       
वित्तीय (आय) व्यय, शुद्ध :                      
ब्याज और अन्य वित्तीय आय         (8,388)       (4,962)       (25,302)       (14,040)    
विदेशी मुद्रा (आय) व्यय         (30,702)       (3,718)       (34,706)       48,506    
अन्य लाभ, शुद्ध         1,398       622       1,910       1,430    
आयकर से पहले आय         119,422       71,071       282,729       195,152    
कर व्यय         25,752       54,411       59,083       71,262    
जारी परिचालनों से आय         93,670       16,660       223,646       123,890    
टैरो के मद में बंद परिचालनों से शुद्ध आय               (47)             (239)    
शुद्ध आय         93,670       16,613       223,646       123,651    
शुद्ध आय (हानि) गैर नियंत्रण वाले हित के मद में आय         164       (1,359)       303       (1,212)    
टैरो के मद में शुद्ध आय       $ 93,506     $ 17,972     $ 223,343     $ 124,863    
                       
टैरो के मद में जारी परिचालनों से प्रति शेयर शुद्ध आय:                  
बेसिक और डायल्यूटेड       $ 2.40     $ 0.45     $ 5.71     $ 3.10    
                       
टैरो के मद में बंद परिचालनों से प्रति सामान्य शेयर शुद्ध हानि :                  
बेसिक और डायल्यूटेड       $     $ (0.00)*     $     $ (0.00)*    
                       
टैरो के मद में प्रति सामान्य शेयर शुद्ध आय:                      
बेसिक और डायल्यूटेड        $ 2.40     $ 0.45     $ 5.71     $ 3.10    
                       
प्रति शेयर शुद्ध आय की गणना के लिए उपयोग में लाए गए सामान्य शेयरों की वेटेड औसत संख्या :                  
बेसिक और डायल्यूटेड         38,938,963       40,079,339       39,134,563       40,294,226    
                       
*राशि $0.01 से कम है                      
 राउंडिंग के कारण मुमकिन है पूरा न हो।                      
                       
 
टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
समेकित तुलनपत्र साराशं
(अमेरिकी डॉलर, हजार में)
             
    31 दिसंबर   31 मार्च    
    2018   2018    
परिसंपत्तियां   (अनअंकेक्षित)   (अंकेक्षित)    
चालू परिसंपत्तियां:            
नकद और नकद समतुल्य $ 566,469   $ 576,611      
दीर्घ अवधि के बैंक जमा की अल्प अवधि की और चालू परिपक्वताएं       296,188      
विपणनयोग्य प्रतिभूतियां    488,582     549,821      
प्राप्य लेखा और अन्य:            
व्यापार, शुद्ध   223,791     206,455      
प्राप्य कॉरपोरेट टैक्स   11,259     100,380      
अन्य प्राप्य और प्रीपेड व्यय    23,600     22,585      
इनवेंट्री    148,047     144,595      
कुल चालू परिसंपत्तियां   1,461,748     1,896,635      
दीर्घ अवधि जमा और विपणन योग्य प्रतिभूतियां   260,426     225,639      
संपत्ति, प्लांट और उपकरण, शुद्ध    197,896     193,727      
आस्थगति आयकर    118,915     87,257      
अन्य परिसंपत्तियां   30,533     29,952      
कुल परिसंपत्तियां $ 2,069,518   $ 2,433,210      
             
देनदारियां और शेयरधारकों की इक्विटी            
चालू देनदारियां :            
व्यापार के लिए देय $ 32,500   $ 25,697      
अन्य चालू देनदारियां    186,139     190,059      
कुल चालू देनदारियां   218,639     215,756      
आस्थगित कर और दीर्घ अवधि की अन्य देनदारियां   5,360     7,055      
कुल देनदारियां   223,999     222,811      
             
टैरो के शेयरधारकों की इक्विटी   1,839,976     2,205,158      
गैर नियंत्रण वाले हित   5,543     5,241      
कुल देनदारियां और शेयरधारकों की इक्विटी $ 2,069,518   $ 2,433,210      
             
                                                               
 
टैरो फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
नकद प्रवाह के समेकित बयान का सारांश
(अंकेक्षित)
(अमेरिकी डॉलर हजार में)
        31 दिसंबर को समाप्त नौ महीने
        2018   2017
परिचालन गतिविधियों से नकद प्रवाह:            
शुद्ध आय       $ 223,646     $ 123,651  
परिचालन गतिविधियों से मुहैया शुद्ध आय और शुद्ध नकद में तालमेल के लिए आवश्यक समायोजन            
मूल्यह्रास और परिशोधन         13,738       12,022  
विपणनयोग्य प्रतिभूतियों और पुरानी परिसंपत्तियों से हासिल लाभ         18       96  
डिराइवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स में परिवर्तन, शुद्ध         5,881       (4,641)  
अंतर कंपनी बैलेंस और बैंक जमा पर विदेशी मुद्रा विनिमय मूल्य में अंतर का प्रभाव          (49,688)       56,903  
आस्थगति आयकर, शुद्ध         741       61,540  
व्यापारिक प्राप्य में (वृद्धि) कमी शुद्ध          (18,439)       6,704  
इनवेंट्री में वृद्धि शुद्ध         (6,795)       (5,261)  
अन्य प्राप्य, आयकर प्राप्य, प्रीपेड व्यय और अन्य में कमी (वृद्धि)         86,425       (28,957)  
व्यापार, आयकर और अन्य देय तथा एक्रूड व्यय में कमी         8,810       3,513  
विपणन योग्य प्रतिभूतियों से शुद्ध हानि (आय)         792       225  
परिचालन गतिविधियों से मुहैया शुद्ध नकद         265,129       225,795  
निवेश गतिविधियों से नकद प्रवाह :            
प्लांट, संपति और उपकरण की खरीद शुद्ध         (19,526)       (17,742)  
अन्य अमूर्त परिसंपत्ति में निवेश         (2,669)       (1,608)  
अल्प अवधि के लिए बैंक जमा से प्राप्त, शुद्ध         225,503       225,895  
दीर्घ अवधि के लिए जमा और अन्य परिसंपत्तियों से प्राप्त          70,685       187,725  
विपणन योग्य प्रतिभूतियों में निवेश, शुद्ध         24,742       (598,578)  
निवेश गतिविधियों द्वारा मुहैया (में उपयुक्त) शुद्ध नकद         298,735       (204,308)  
वित्तीय गतिविधियों से नकद प्रवाह :            
ट्रेजरी स्टॉक की खरीद         (72,191)       (54,921)  
चुकाए दए लाभांश         (500,000)        
निवेश गतिविधियों में उपयुक्त शुद्ध नकद         (572,191)       (54,921)  
नकद और नकद समतुल्य पर विनिमय दर परिवर्तन का प्रभाव         (1,815)       2,228  
नकद और नकद समतुल्य में कमी         (10,142)       (31,206)  
अवधि के शुरू में नकद और नकद समुल्य         576,611       600,399  
अवधि के अंत में नकद और नकद समतुल्य       $ 566,469     $ 569,193  
साल के दौरान चुकाया गया नकद ( ... के लिए):            
आयकर       $ 51,487     $ 42,636  
साल के दौरान प्राप्त नकद (...के लिए) :            
आयकर       $ (78,367)     $ (44)  
गैर नकद निवेश वाले लेन-देन:            
देय लेखा में शामिल संपत्ति, प्लांट और उपकरण की खरीद         $ 1,544    $   1,390
गैर नकद फाइनेंसिंग लेन-देन :            
ट्रेजरी स्टॉक की खरीद       $ 4,493     $ 781  
विपणनयोग्य प्रतिभूतियों की खरीद       $ 1,799     $  
                                     

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20190206005792/en/
 
संपर्क :
मैरिआनो बलागुएर
वाइस प्रेसिडेंट, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर
(914) 345-9001
[email protected]

विलियम जे कूटे
एवीपी, बिजनेस फाइनेंस, ट्रेजरर और निवेश संबंध
(914) 345-9001
[email protected]

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.